मुंबई. ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया के चलते मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया गया। 20 करीबी लोगों की मौजूदगी में शाम करीब 4 बजे विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले रणबीर ने अस्पताल में ही सारी अंतिम क्रियाएं कीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच रणबीर ऋषि के पार्थिव शरीर पर गंगाजल छिड़क रहे हैं।


बहन रिद्धिमा नहीं दे सकी अंतिम विदाई: रणबीर ने ऋषि का अंतिम संस्कार किया लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा दिल्ली में होने की वजह इसमें शामिल नहीं हो पाईं। वह सड़क मार्ग से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। पिता को अंतिम विदाई देने में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने रिद्धिमा की मदद की और फेसटाइम के जरिए उन्हें पूरा अंतिम संस्कार दिखाया।

अलविदा / बेटी रिद्धिमा को है ऋषि कपूर को आखिरी बार गुड बाय न कह पाने का अफसोस, भावुक होकर लिखा, ‘वापस आ जाओ ना

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह मुंबई में आखिरी सांसे ली हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं जिसके चलते वो उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाईं। रिद्धिमा ने हाल ही में पिता के साथ बिताए कुछ पलों को शेयर करते हुए उन्हें आखिरी अलविदा ना कह पाने का अफसोस जताया है।

रिद्धिमा कपूर ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो लिखती हैं, ‘काश में आपको गुड बाय कह पाती पापा’। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, ‘मुझे अभी से आपकी याद आ रही है वापस आ जाइए ना’। तस्वीर में रिद्धिमा अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा कपूर की शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई है जिसके बाद से ही वो दिल्ली में रह रही हैं। लॉकडाउन की वजह से उन्हें चार्टेड प्लेन में आने की परमिशन नहीं मिल सकी जिसके बाद वो कार से मुंबई आई हैं। उन्होंने रास्ते की भी एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां, मुंबई की तरफ’।

ऋषि कपूर रिद्धिमा से बेहद करीब थे। दोनों रोजाना एक दूसरे से बात किया करते थे। ऋषि के गुजर जाने पर बेटी ने शोक जताते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और करती रहूंगी। मेरे सबसे बहादुर योद्धा। मैं हर रोज आपको याद करुंगी। आपके साथ फेस टाइम में रोज बात करना याद करुंगी। काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए आपके पास होती। दोबारा मिलने तक के लिए गुड बाय पापा’।

https://www.instagram.com/p/B_mQ6kNnTBO/?utm_source=ig_web_copy_link