होली पर घर जाने के लिए अगर आपने अभी तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कराई है या आपकी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है तो जान लें ये खास तरीका। इस तरीके से कन्फर्म सीट मिलना पक्का है.

Tatkal Train Ticket Booking: होली पर घर जाने के लिए अगर आपने अभी तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कराई है या आपकी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है तो जान लें ये खास तरीका। ये खास तरीका है तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का। आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिये तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का ये तरीका बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

कन्फर्म रेल टिकट बुक करने का सबसे आसान तरीका  

> तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर ऑनलाइन रहना। AC कोच की तत्काल टिक बुक करने का समय 10 बजे होता है, इसलिए आप 9.50 तक लॉगिन कर लें। स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे से होता है। ऐसे में 10:50 पर लॉगिन कर लें। लॉगिन के तुरंत बाद आपको मास्टर लिस्ट बना लेना चाहिए।

> तत्काल टिकट आसानी से बुक करने के लिए अपनाएं ये मास्टर लिस्ट फीचर। इस फीचर के जरिए आप यात्रियों की डिटेल्स पहले ही भर सकते हैं। ऐसे में बुकिंग करते वक्त आपको पैसेंजर डिटेल्स भरने में समय नहीं लगता है और जल्द से जल्द पेमेंट करके टिकट बुक हो जाती है।

मास्टर लिस्ट फीचर ऐसे करता है काम

> मास्टर लिस्ट फीचर यूज करने के लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

> My Account पर जाकर My Profile ऑप्शन चुनें।

> Add/Modify Master List ऑप्शन का चुनें।

> अब पैसेंजर का नाम, लिंग, बर्थ आदि जानकारी दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

> इसके बाद मास्टर लिस्ट बन जाएगी।

> बुकिंग करते समय My Passenger List पर जाकर क्लिक करें।

इसके बाद पेमेंट करके आसानी से तत्काल टिकट बुक कर लें।

ये फीचर बहुत काम की चीज है। मास्टर लिस्ट में अगर आप पहले ही यात्रियों की जरूरी डिटेल्स डाल देंगे तो टिकट बुक करते समय आपको कुछ नहीं करना है। नेम पर क्लिक करते ही नीचे सारी डिटेल्स खुद आ जाएंगी। उस पर क्लिक करते ही डिटेल्स ऑटो फिल हो जाएंगी। इससे आपका तत्काल टिकट बुक करते समय टाइम बच जाएगा।