भारतीय रेलवे में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती वाली संभवत: अब तक सबसे बड़ी भर्ती (CEN RRC 01/201) प्रक्रिया के सेलेक्शन प्रॉसेस के फर्स्ट राउंड में आयोजित आरआरसी लेवल 1 सीबीटी 2022 के नतीजों की वीरवार, 22 दिसंबर को कर दी गई है। देश भर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से आवेदन किए एक करोड़ा से अधिक उम्मीदवारों के लिए सभी बोर्ड ने संयुक्त रूप से 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की थी और इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा विभिन्न बोर्ड के अनुसार बारी-बारी की जा रही है।

आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा की इस कड़ी में जिन रेलवे भर्ती बोर्ड ने नतीजे घोषित करते हुए अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए सफल पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी पटना, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी अजमेर, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी भोपाल, आरआरबी गुवाहाटी आदि शामिल हैं। इन सभी आरआरबी के उम्मीदवार अपना रोल नंबर सम्बन्धित बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रोल नंबर चेक सकते हैं:-