DA Hike 7th Pay Commission: कुल DA 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 से लिए बढ़े हुए DA का भुगतान फरवरी की सैलरी में हो सकता है.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ा है. इसमें 3% का इजाफा हुआ है. हालांकि, अभी इसका ऐलान होना बाकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो मार्च में इसका ऐलान भी हो जाएगा. ऐलान होते ही कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee’s salary) में फिर से इजाफा होगा. DA में 3% का इजाफा होने के साथ ही महंगाई भत्ता 34% पहुंच जाएगा. कैलकुलेशन के आधार पर देखें तो केंद्रीय कर्मचारियों को इससे बड़ा फायदा होने वाला है.

34% मिलेगा जनवरी 2022 का DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3% बढ़ना तय हो गया है. मतलब 31% से बढ़कर अब DA 34% मिलेगा. AICPI आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 तक आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा तय है. जनवरी में मिलने वाले महंगाई भत्ते के बाद आंकड़ों के मुताबिक नए महंगाई भत्ते (DA latest Hike) का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है.

DA अंक की कैलकुलेशन

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8* 2.88= 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123* 2.88= 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3* 2.88= 355.104
अक्टूबर के लिए कैलकुलेशन- 124.9* 2.88= 359.712
नवंबर के लिए कैलकुलेशन- 125.7* 2.88= 362.016
दिसंबर के लिए कैलकुलेशन- 125.4* 2.88= 361.152

3 फीसदी का DA में होगा इजाफा

ऊपर दिए गए आंकड़ों को देखें तो दिसंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 34% को पार चुका है. मतलब इसमें 3 फीसदी का इजाफा होना है. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि दिसंबर के आंकड़े में भले ही 0.3 प्वाइंट की गिरावट रही है, लेकिन 3 फीसदी DA बढ़ना तय है. कुल DA 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 से लिए बढ़े हुए DA का भुगतान मार्च की सैलरी में हो सकता है. होली के आसपास सरकार इसका ऐलान कर सकती है. 10 मार्च तक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. इसके बाद इसका ऐलान होगा.

232,152 रुपए मिलेगा DA

3% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34% हो जाएगा. अब पे-ग्रेड लेवल 3 के अधिकतम स्केल 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 232,152 रुपए होगा. लेकिन, मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 20,484 रुपए होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपए 
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      6120 रुपए/माह
3. नया महंगाई भत्ता (34%)                      73,440 रुपए/सालाना
4. अब तक महंगाई भत्ता (31%)                5580 रुपए/माह
5. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6120- 5580 = 540 रुपए/माह
6. सालाना सैलरी में इजाफा                      540X12= 6,480 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      19,346 रुपए/माह
3. नया महंगाई भत्ता (34%)                      232,152 रुपए/सालाना
4. अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 17639 रुपए/माह
5. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपए/माह
6. सालाना सैलरी में इजाफा                       1,707 X12= 20,484 रुपए