बॉलिवुड अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर हो चुका है। अंतिम संस्कार के बाद वहां फैंस जमा हो गए जिन्हें पुलिस को हटाना पड़ा।

NBT

बॉलिवुड के जिंदादिल अभ‍िनेता ऋष‍ि कपूर पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं। नम आंखों से परिवार और फैन्‍स ने गुरुवार शाम 4:15 बजे उन्‍हें आख‍िरी विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ। लॉकडाउन को देखते हुए अंतिम क्रिया की व‍िधी आधे घंटे से भी कम समय में संपन्न कर दी गई। इस दौरान ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग ही श्‍मशान घाट के अंदर जा सके। हालांकि, तमाम कोश‍िशों के बावजूद बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है।

करीब आधे घंटे में हो गया अंतिम संस्कारलॉकडाउन के चलते ऋषि के अंतिम संस्कार को जल्दी पूरा क‍िया गया। श्मशान घाट पर 3:00 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3:45 पर ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के जरिए अस्‍तपाल से श्‍मशान पहुंचा। 4:17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके श्‍मशान से बाहर आते दिखे। अंतिम संस्कार के बाद मरीन लाइंस ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को परेशान होना पड़ा। पुलिस के लगातार अनाउंस करने के बाद भी भीड़ काबू में नहीं आ आई।

NBT

श्मशान में मौजूद रहे ये लोग
अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद थे। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां बाद में पहुंचे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

NBT

नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा
ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से दिल्‍ली से मुंबई आने के की तैयारी में थीं, लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए गुरुवार को ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था, लेकिन रिद्धिमा उस वक्त तक न आ सकीं। पुलिस और इंतजार नहीं कर सकती थी लिहाजा बेटी के बिना ही अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले रिद्ध‍िमा को दिल्‍ली में भी मुंबई जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ी। र‍िद्ध‍िमा समेत 5 लोगों को मूवमेंट पास दिया गया। लेकिन प्राइवेट प्‍लेन को उड़ने की इजाजत मिलने में देरी हुई।

NBT

श्मशान के बाहर जमा हुए फैंस
श्मशान के ऋषि के फैंस भी जमा होने लगे थे, जिन्हें पुलिस ने दूर किया है। श्मशा घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पुलिस को माइक पर अनाउंसमेंट भी करना पड़ा। वहीं श्मशान के आसपास रहने वाले लोगों को भी पुलिस ने घर से बाहर आने से मना कर दिया था।

NBT

अस्‍पताल में कौन-कौन था मौजूद
सोशल डिस्‍टेंसिंग के निर्देशों के बीच अस्‍पताल में लोगों को जमा होने से मना किया गया। ऐसे में सिर्फ परिवार से जुड़े लोग ही अस्‍पताल में रहे। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और आलिया भट्ट भी अस्‍पताल में थे। इस मुश्‍क‍िल घड़ी में परिवार के बाहर से सिर्फ अभ‍िषेक बच्‍चन को अस्‍पताल में रुकने की इजाजत दी गई थी।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

NBT

मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में शम्मी कपूर का भी अंतिम संस्कार हुआ था। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया।

कपूर परिवार की ओर से सुबह एक बयान जारी किया गया था। इसमें कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ। इस व्यक्तिगत क्षति के दौरान, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया पर कठिन और मुसीबतभरा समय है। इकट्ठे होने और कहीं निकलने पर सख्ती है। हम उनके सभी फैंस और वेल-विशर्स और परिजनों के दोस्तों से दरख्वास्त करते हैं कि कानून का पालन करें।’

मेरा नाम जोकर

  • मेरा नाम जोकरऋषि कपूर ने यूं तो अपने लंबे फिल्मी करियर में ज्यादातर ऐसी फिल्में कीं, जिन्हें किसी भी पैमाने पर कमतर नहीं आंका जा सकता। चाहें ऐक्टिंग की बात हो या फिर उनकी फिल्मों के सदाबहार गाने। पर, इन फिल्मों में भी 15 ऐसी फिल्में हम आपके लिए लाए हैं, जो ऋषि के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं। इन फिल्मों को आप बार-बार देखना चाहेंगे। उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर ऐसी ही एक फिल्म है। इसमें ऋषि कपूर ने यूं तो नाबालिग की भूमिका निभाई थी, जिसे अपनी टीचर से प्रेम हो जाता है। इस भूमिका में ऋषि कपूर को देखना दर्शकों के लिए एक स्तब्ध कर देने वाला और रोमांच भर देने वाला पल था। ऋषि ने यहीं से बता दिया था कि वह हिंदी सिनेमा में बड़े मुकाम तक जाएंगे।
  • बॉबीहालांकि हीरो के रूप में उनके पिता राजकपूर ने बॉबी फिल्म से उन्हें लॉन्च किया। बॉबी में डिंपल कपाड़िया भी थीं और उनकी भी यह पहली फिल्म थी। ऋषि कपूर ने भले ही एंट्री की लेकिन किसी मेच्योर ऐक्टर की तरह किरदार को इतिहास बना दिए।
  • नगीनाश्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी खूब जमती थी। नगीना ऐसी ही फिल्म रही है। यह फिल्म सुपरहिट थी। आज भी इस फिल्म को लोग बेहद पसंद करते हैं।
  • प्रेम रोगऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्मों में प्रेम रोग भी शामिल है। 1982 में आई इस फिल्म को भी राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए।
  • लैला मजनूऋषि कपूर फिल्म दर फिल्म खुद को साबित करते गए। प्रेम कहानियों में ऋषि कपूर ने जो अदाकारी की, वैसा रोमांस आज की फिल्मों में ऐक्टर्स कम कर पाते हैं। सादगी के साथ प्यार करने वाले ऋषि कपूर की यह फिल्म भी खूब हिट रही।
  • कर्जऋषि कपूर की यह फिल्म भी जबरदस्त है। इस फिल्म में ऋषि डबल रोल में रहे और दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई।
  • कपूर ऐंड संस2016 में आई इस फिल्म में भी ऋषि कपूर ने अपनी ऐक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म आप बार-बार देख सकते हैं।
  • 102 नॉट आउटअमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की यह फिल्म आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस फिल्म में दोनों ने जो बाप-बेटे की भूमिका निभाई है, वैसा कोई और ऐक्टर शायद नहीं कर पाता।
  • दो दूनी चार2010 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ दिखे और क्या शानदार दिखे। जबरदस्त भूमिका दोनों की रही और दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई।
  • अग्निपथअग्निपथ में निगेटिव भूमिका निभाकर ऋषि कपूर ने यह भी साबित किया कि वह हर किरदार के लिए बने हैं। उन्हें किसी भी रूप में आप लाइए वह किरदार में डूब जाएंगे। यह फिल्म 2012 में दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई।
  • सरगमडफली वाले…ये गाना भला कौन भूल सकता है और डफली बजाते ऋषि कपूर को। इस फिल्म ने भी ऋषि कपूर को बॉलिवुड में एक ऊंचाई दी और वह छा गए।
  • चांदनीयश चोपड़ा की यह म्यूजिकल हिट फिल्म चांदनी भी ऋषि कपूर के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। संयोगवश आज इस फिल्म का हिस्सा रहे ना यश चोपड़ा हैं और ना ही ऋषि कपूर। ऐक्ट्रेस श्रीदेवी और कोस्टार विनोद खन्ना भी नहीं रहे।
  • अमर अकबर एंथनीऋषि कपूर, विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म आप जितनी बार भी देखेंगे, कभी मन नहीं भरेगा। यह फिल्म हर दर्शक वर्ग के लिए है। एकता की मिसाल पेश करती यह फिल्म आज भी खूब देखी जाती है।
  • हीनायह राजकपूर की अंतिम डायरेक्ट की हुई फिल्म थी, हालांकि बीच में उनके गुजर जाने पर इसे रणधीर कपूर ने पूरा किया। इस फिल्म से ऋषि कपूर की काफी यादें जुड़ी हैं। ऋषि ने इस फिल्म को यादगार भी बना दिया।
  •  बोल राधा बोलऋषि कपूर की यह फिल्म भी खूब चली थी। जूही चावला के साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म के गाने भी जबरदस्त थे।

यूएस में चला था इलाज
ऋषि कपूर को सितंबर 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था। इसके बाद वह इलाज के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी थीं। शुरुआत में उनके परिवार ने बीमारी छिपाने की कोशिश की थी। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। उनकी हालत में सुधार लग रहा था हालांकि बीच-बीच में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें आती रही हैं।

Source:- NBT