फैसलों का सीधा असर कर्मचारियों की जेब पर पड़ रहा है। राज्य सरकारी कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी अहम फैसले लिए गए हैं। होली से पहले कुछ राज्यों ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों का सीधा असर कर्मचारियों की जेब पर पड़ रहा है। राज्य सरकारी कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी अहम फैसले लिए गए हैं।

सबसे पहले बात करें मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान का हिसाब चुकता करते हुए एरियर की तीसरी किस्त की 75 फीसदी राशि होली से पहले जारी करने का फैसला लिया गया है। सरकार कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का एरियर जारी कर रही है। त्रिपुरा सरकार ने कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्‍ते (डीए) में 1 मार्च 2021 से बढ़ोतरी का एलान किया है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए डीए में 3 फीसदी वृद्धि हुई है। तेलंगाना की तो कर्मचारीयों के वेतन में 30% वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ाकर 61 वर्ष करने का एलान किया गया है।

वहीं बात करें केंद्रीय कर्मचारियों की तो इन्हें महंगाई भत्ते (डीए) पर राहत दी गई है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक लाभार्थियों को डीए का पूरा फायदा 1 जुलाई से मिलने लगेगा। डीए की लंबित तीनों किस्‍तों का भुगातन 1 जुलाई, 2021 से शुरू होगा। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कोरोना संकट के चलते पिछले साल से रुका हुआ है। वहीं सप्‍ताह में 4 दिन काम (4 days in a Week) और 3 दिन छुट्टी की व्यवस्था को लेकर भी केंद्र ने अहम जानकारी साझा की है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने जानकारी दी है कि सरकार का केंद्रीय विभागों में सप्‍ताह में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी की व्यवस्था को लागू करने को कोई प्रस्ताव नहीं है। श्रम मंत्री ने लोकसभा में लिखित जवाब में यह स्‍पष्‍ट किया है।