पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए 366.9 करोड़, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 432.8 करोड़ और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 251.6 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। दिल्ली सरकार ने निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए शनिवार को फंड जारी कर दिया। सरकार निगम कर्मियों के वेतन के लिए दिए 1051 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए 366.9 करोड़, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 432.8 करोड़ और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 251.6 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। फंड जारी करते हुए दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को सैलरी न दिए जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने कहा है कि कोरोना के समय में हमारे नगर निगम कर्मचारी फ्रंट लाइन पर हैं वहीं डॉक्टर दिन रात मेहनत कर जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, ऐसे में उनकी सैलरी रोकना उचित नहीं।’ सिसोदिया ने कहा कि ‘हेल्थ केयर वर्कर की सैलरी तक नहीं मिल पाना नगर निगम की बड़ी विफलता दर्शाता है। संकट के समय कर्मियों की सैलरी नहीं रुकनी चाहिए इसलिए केजरीवाल सरकार ने भारी-भरकम फंड जारी करने का फैसला लिया है।’

मिजोरम के कर्मी अपने एक दिन के वेतन का योगदान करेंगे

मिजोरम के सरकारी कर्मचारी कोविड-19 महमारी से लड़ने के लिए अपनी एक दिन की सैलरी राज्य सरकार को दान देंगे। सभी कर्मचारी जो राज्य सरकार के तहत नियमित भुगतान प्राप्त करते हैं, वे मई में अपने एक दिन के वेतन का योगदान करेंगे। संविदा और मस्टर रोल कर्मचारियों को आईटी से छूट दी जाएगी।