नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला (30 साल) के साथ गैंगरेप के मामले में रेलवे के 4 कर्मचारियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हैं। उनमें से दो ने गुरुवार रात प्लेटफॉर्म पर बने ट्रेन लाइटिंग रूम में रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दो आरोपी कमरे के बाहर गार्ड के तौर पर खड़े रहे।

आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35 साल), विनोद कुमार (38 साल), मंगल चंद (33 साल) और जगदीश चंद (37 साल) के तौर पर हुई है। रेलवे DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुबह 3.27 बजे उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया।

रेलवे में नौकरी दिलवाने के बहाने किया दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हुई थी और नौकरी की तलाश में थी। वह एक दोस्त के जरिए सतीश से मिली थी, जिसने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया था।

गुरुवार को सतीश ने उसे अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शाम 10.30 बजे कीर्ती नगर मेट्रो स्टेशन पर महिला सतीश से मिली। इसके बाद वह उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां बाकी तीन आरोपी भी आ गए। इसके बाद ट्रेन लाइटिंग हट में दो आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने एक कमरे में अंजाम दिया गया है। पीड़ित 28 वर्षीय महिला फैमिली के साथ मध्य जिले में रहती है।

महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसका परिचय एक युवक से हुआ, जिसने उसे बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी कर सकता है। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी थी। 

शराब के नशे में थे आरोपित

युवक ने गुरुवार की रात को मिलने के लिए महिला को बहाने से रेलवे स्टेशन बुलाया। महिला के पहुंचने पर वह उसे प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर बने एक कमरे में ले गया। इसके कुछ देर बाद वहां पर उसके तीन दोस्त भी आ गए। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

महिला का आरोप है कि चार में से दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस दौरान दो अन्य आरोपित वहां मौजूद रहे। घटना के बाद उन्होंने महिला को धमकी देकर वहां से भगा दिया।

विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं आरोपित

इस मामले में डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। गुरुवार (21-07-22) रात स्टेशन प्लेटफार्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में दुष्कर्म किया गया था। इसमें सभी चार आरोपित विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

1- सतीश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वीपीओ जंदखेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जिला- सहारनपुर (यूपी)

2- विनोद कुमार पुत्र पूरन चंद, निवासी श्याम सिद्ध कॉलोनी, पश्चिम पंजाबी बाग (नई दिल्ली)

3- मंगल चंद मीणा पुत्र नरसी लाल मीणा, निवासी वीपीओ रायसर, जिला- जयपुर (राजस्थान)

4- जगदीश चंद पुत्र लेफ्टिनेंट बलराम, खिचड़ीपुर (दिल्ली)