मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को जनवरी महीने में एक बार फिर खुशखबरी दे सकती है
मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को जनवरी महीने में एक बार फिर खुशखबरी दे सकती है। सरकार ने इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और टीए में बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी के बाद अब एक और भत्ते पर बढ़ोतरी की बातचीत चल रही है और इसका फायदा कर्मचारियों को जनवरी से मिल सकता है।
मोदी सरकार को भेजा प्रस्ताव
दरअसल यह बढ़ोतरी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में की जाएगी जिससे सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लागू करने की मांग पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जनवरी 2021 से कर्मचारियों को HRA मिल जाएगा। एचआरए मिलते ही इन कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग की है।
शहर के हिसाब से मिलता है HRA
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। यानी जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना HRA मिलेगा। X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं। इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्हें 27 परसेंट HRA मिलेगा। Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा।
AICPI आंकड़ों से तय होगा DA
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3 फीसदी बढ़ सकता है. मतलब 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 तक के आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 32.81 फीसदी हो चुका है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. अब उसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक DA का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिल रहा है.
DA Calculator from July 2021
महीना | अंक | DA प्रतिशत |
जुलाई 2021 | 353 | 31.81% |
अगस्त 2021 | 354 | 32.33% |
सितंबर 2021 | 355 | 32.81% |
अक्टूबर 2021 | – | – |
नवंबर 2021 | – | – |
दिसंबर 2021 | – | – |
DA अंक की कैलकुलेशन
जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8* 2.88= 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123* 2.88= 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3* 2.88= 355.104
CPI(IW) Base 2016=100 Monthly Index Letter – September 2021
JULY 2021 | 122.8 |
AUGUST 2021 | 123.0 |
SEPTEMBER 2021 | 123.3 |
OCTOBER 2021 | – |
NOVEMBER 2021 | – |
DECEMBER 2021 | – |
3 फीसदी का DA में होगा इजाफा
ऊपर दिए गए आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 33 फीसदी हो चुका है. मतलब इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें आने हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा होगा. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा. मतलब कुल DA 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों को इसके हिसाब से जनवरी 2022 से भुगतान होगा और उनकी सैलरी में इजाफा हो जाएगा.