लवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब वे फ्री पास के जरिये एक से अधिक स्थानों की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यानी रेलवे कर्मचारियों को अब फ्री पास पर ब्रेक जर्नी की सुविधा भी मिलेगी।

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब वे फ्री पास के जरिये एक से अधिक स्थानों की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यानी रेलवे कर्मचारियों को अब फ्री पास पर ब्रेक जर्नी की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश से देश भर के 13 लाख रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

रेल प्रशासन प्रत्येक रेलवे कर्मचारी को साल में तीन बार फ्री यात्रा पास देता है। इसके जरिये रेलवे कर्मचारी परिवार के साथ देश के किसी कोनेे में यात्रा कर सकते हैं।एक पास की वैधता पांच माह होती है। पांच माह के अंदर यात्रा करनी होती है। अधिकांश कर्मचारी फ्री यात्रा पास जम्मूतवी से कन्या कुमारी तक लेतेे हैंं। इसमें बीच रास्ते के स्टेशन का नाम भी अंकित करते हैं। जिससे बीच रास्ते के स्टेशन से आरक्षण टिकट लेकर सफर शुरू कर सकते हैंं। फ्री यात्रा पास में ब्रेक जर्नी नहीं की जा सकती है।

अगर कोई कर्मचारी फ्री यात्रा पास के द्वारा कम दूरी का सफर कर लेता है तो आगे के सफर के लिए पास अमान्य हो जाता है।उदाहरण के लिए एक कर्मचारी मुरादाबाद से हावड़ा तक पास लिया है। उस पास से मुरादाबाद से लखनऊ तक यात्रा कर लेता है तो उसके आगे की यात्रा के लिए पास मान्य नहीं होगा।रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (हित) महेश कुमार मीना ने 19 अगस्त को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा कि रेलवे कर्मचारी फ्री यात्रा पास के द्वारा किस्तों में भी यात्रा कर सकते हैंं। उदाहरण के लिए मुरादाबाद से हावड़ा तक पास लेने वाले कर्मचारी पहले किस्त में मुरादाबाद से लखनऊ तक यात्रा करता है और कुछ दिन के बाद कर्मचारी लखनऊ से पटना तक और फिर पटना से हावड़ा तक फ्री में यात्रा कर सकता है।

बोर्ड के इस आदेश के बाद देश भर के 13 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वह अपने एक पास पर किस्तों में कई स्थान की यात्रा कर सकेगा। मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि रेलवे बोर्ड के इस आदेश से देश भर के लाखों रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यूनियन इस तरह की मांग लम्बे समय से कर रही थी।