सरकार द्वारा गहराते कोरोना संकट को इस फैसले की वजह बताया गया है। क्लास वन और क्लास टू कर्मचारियों के दो दिन का वेतन काटा जाएगा, वहीं क्लास थ्री और क्लास फोर ग्रेड कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।

कोरोना की दूसरी लहर का असर हिमाचल प्रदेश सरकार के सरकारी खजाने पर भी पड़ने लगा है। ऐसा हाल में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले से प्रतीत हो रहा है। राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन कटौती का फैसला लिया है। सरकार द्वारा गहराते कोरोना संकट को इस फैसले की वजह बताया गया है। क्लास वन और क्लास टू कर्मचारियों के दो दिन का वेतन काटा जाएगा, वहीं क्लास थ्री और क्लास फोर ग्रेड कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के क्लास वन और क्लास टू के अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के किसी कर्मचारी कै सैलरी नहीं कटेगी। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि परमानेंट कर्मचारियों के अलावा अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी पर भी इस फैसला का असर होगा।