सीएम बीएस येदियुरप्पा और सावदी ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है और कर्मचारियों को हड़ताल न करने के लिए कहा है। कर्नाटक के परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा 7 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल को समाप्त करने के लिए कहा है।

सीएम बीएस येदियुरप्पा और सावदी ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है और कर्मचारियों को हड़ताल न करने के लिए कहा है। बैठक के बाद, सावदी ने कहा कि हड़ताल से लोगों को असुविधा होगी जो कि कोविड-19 के कारण पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल से निगमों के राजस्व पर भी असर पड़ेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ कई दौर की बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रभाव का विश्लेषण करने के बाद एक सप्ताह के भीतर उचित निर्णय लिया जाएगा। हम कर्मचारियों के मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब भी सरकार वेतन संशोधन पर निर्णय लेगी तो यह जनवरी 2020 से प्रभावी माना जाएगा, इसका फायदा यह होगा कि कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।