रेलवे ने कम खर्च पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है, ताकि रेलवे के कामकाज का बोझ हल्का और खर्च कम हो। दपूरे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने संबंधी रेलवे बोर्ड का सर्कुलर जारी किया गया है। रेलवे को चेकिंग स्टाफ की जरूरत है। रेलवे 60 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुबंध पर भर्ती करेगा। इनकी उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चेकिंग स्टाफ के लिए अनुबंध पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके तहत कर्मचारियों को 21 दिन ड्यूटी करनी होगी। भर्ती के बाद उनकी पेंशन किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होगी।

एक या दो माह में ही रिटायर्ड कर्मचारियों की नियुक्तियां शुरू की जाएंगी। इस पद पर भर्ती के बाद रेलवे के इस सेवानिवृत्त कर्मी को दुर्घटना की स्थिति में डिपार्टमेंटल क्लेम का लाभ नहीं मिलेगा। मुफ्त इलाज, टीए, डीए सहित कई सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। बहाल रिटायर्ड कर्मचारी सातवें वेतनमान के लाभ के भी हकदार नहीं होंगे।टेक्निकल पदों पर नहीं होगी नियुक्ति: रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि केवल टेक्निकल पदों पर रिटायर्ड कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी। इसके अलावा चेकिंग स्टॉफ, क्लर्क सहित अन्य पदों पर नियुक्ति करने पर सहमति दी गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति होने पर कम से कम मौजूदा कर्मचारियों पर बोझ कम होगा। जब तक नियमित तौर पर बहाली नहीं हो रही है, तब तक रिटायर्ड कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है। फिलहाल विभिन्न इकाईयों में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। -शशि मिश्रा, मंडल संयोजक, दपूरे मेंस कांग्रेस