https://www.instagram.com/p/B_uftWPhj_7/?utm_source=ig_embed

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पति रणवीर सिंह के साथ घऱ पर रहकर समय व्यतीत कर रही है। और समय समय पर फैंस के साथ रूबरू होने के लिए वो ऐसी तस्वीरों को शेयर कर देती है ,जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। अभी हाल ही में उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो कच्चे आम का स्वाद लेते नजर आ रही हैं। अब ऐसी तस्वीर को जब फैंस देखेंगे, तो इस पर कयास लगाना उचित ही है कि दीपिका अब जल्द ही खुशखबरी सुनाने को तैयार है।

जिस तरह से दीपिका तस्वीर में कच्चे आम का स्वाद ले रही हैं उससे साफ पता चलता है कि अब एक्ट्रेस को इस तरह की खट्टी चीजों से कितना प्रेम हो रहा है। दीपिका ने इन कच्चे आम पर लाल मिर्च डाला हुआ है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं.” उनकी यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

उन्होंने लिखा है, ‘बस आप सबसे अच्छे हैं, बाकी सबसे बहुत बेहतर, किसी से भी बेहतर, जिस किसी से भी मेरी मुलाकात हुई हैंl’ इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि क्या दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट है। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है, ‘क्या आप गर्भवती हैं?’, ”खुशखबरी ??’  इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हो गया हैl इसलिए उनके प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता है कि उनके जीवन में क्या चल रहा है?

कुछ लोगों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या रणवीर सिंह इससे जलन फील कर रही है क्योंकि उन्होंने कच्चे आम से भरी इस थाली को सर्वश्रेष्ठ करार दिया हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया हैंl इसके अलावा वह दोनों जल्द फिल्म ’83’ में नजर आएंगेl यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार विश्वकप जीतने पर आधारित हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दम नही दिखा पाई। अब वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर अधारित है।

करीना कपूर ने हाल ही में लाल मिर्च पाउडर और नमक लगे हुए कुछ कच्चे आमों की फोटो शेयर की थींl अब दीपिका पादुकोण ने भी उनसे मिलता-जुलता पोस्ट शेयर किया हैं। दीपिका के इस पोस्ट से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता छा गई और वह इसे परिवार शुरू करने के बारे में संकेत मानने लगे है। दीपिका ने भी लाल मिर्च पाउडर छिड़के हुए कच्चे आम की पूरी प्लेट की तस्वीर पोस्ट की  है और कच्चे आम से भरी इस थाली को अब तक मिले किसी भी व्यक्ति की तुलना में सबसे अच्छा बताया हैं।

https://www.instagram.com/p/B_t33A_DmF9/?utm_source=ig_web_copy_link