रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, आरोपी नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी की घटना सामने आई है। मुंबई स्थित घर से उनके नौकर ने चोरी की थी। फिलहाल, नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विष्णु कुमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो पुलिस को आरोपी के पास से जो मोबाइल मिला है उसमें रेल मंत्रालय से जुड़ा कुछ अहम दस्तावेज भी मिला हैं। फिलहाल में न्यायिक हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि मामला 16 मई का है।








किमती सामान के साथ हार्ड डिस्क भी चोरी

खबरों के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी विष्णु ने मंत्री के घर से किमती सामान के साथ कई हार्ड डिस्क भी चोरी की। कहा जा रहा है कि जो हार्ड डिस्क चोरी की गई उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी थी।




तीन सालों से कर रहा था गोयल के घर में काम 

वह पिछले तीन सालों ने रेलवे मंत्री के घर काम कर रहा था। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर उसे साइबर सेल भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि इसमें विष्णु के साथ और भी लोग शामिल है इसलिए पुलिस उसके साथियों के तलाश कर रही है।  फिलहाल, मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल पीयूष गोयल केंद्री सरकार में रेलवे मंत्रालय और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय संभाल रहे हैं।





हाल ही में पीयूष गोयल खूब चर्चाओं में रहे हैं। दरअसल, उन्होंने गुरुत्‍वाकर्षण बल (gravity) को न्यूटन की जगह आइंस्‍टीन की थ्योरी बता दिया था। उनके इस गलती के लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Source:- Jagran