Indian Railway News: रेलवे ने गणपति महोत्सव 2022 के लिए 214 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। किसी भी त्योहार से पहले भारतीय रेलवे कुछ ट्रेनें चलाता है, ताकि लोगों को भीड़-भाड़ से राहत मिल सके। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है।

हाइलाइट्स

  • रेलवे ने गणपति महोत्सव 2022 के लिए 214 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है
  • त्योहारों से पहले रेलवे कुछ ट्रेनें चलाता है, ताकि लोगों को भीड़-भाड़ से राहत मिल सके
  • खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है
https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1543169700468645889

नई दिल्ली: गणपति महोत्सव को लेकर ना सिर्फ लोगों में उत्साह है, बल्कि भारतीय रेलवे (Indian Railway News) ने भी इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही वजह है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे ने गणपति महोत्सव 2022 के लिए 214 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन के चलने की वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

किसी भी त्योहार से पहले भारतीय रेलवे कुछ ट्रेनें चलाता है, ताकि लोगों को भीड़-भाड़ से राहत मिल सके। उसी तरह इस बार भी रेलवे ने 214 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है।

रेलवे की तरफ से होली-दिवाली जैसै मौकों पर भी खूब ट्रेनें चलाई जाती हैं। दरअसल, त्योहारों के मौके पर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है। इस भीड़ से राहत देने के लिए भी रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है और उसकी सूचना समय-समय पर यात्रियों को दी जाती है।