केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एकबार फिर अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी के इजाफे के बाद अब केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया में अलग-अलग सूत्रों से आ रही खबरों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को एक बार फिर बढ़ाया जा सकता है। इससे मूल वेतन 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगा, हालांकि यह कब होगा यह अभी तय नहीं है।

खबरों के मुताबिक जल्द ही केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा फैसला ले सकती है। खबर यह भी आ रही है कि आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है। इसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। दरअसल कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 

गौरतलब कि केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। 

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।