एक लाख से अधिक पदों वाली रेलवे की ग्रुप डी यानि आरआरसी लेवल 1 भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी लेवल 1 भर्ती को लेकर आज, 7 अप्रैल 2021 को फ्रेश नोटिस जारी करते हुए 24 जनवरी 2022 को किए गए संशोधन को वापस लेने की घोषणा की है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार आरआरसी लेवल 1 भर्ती के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक ही चरण में आयोजित होगी। साथ ही, इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की संख्या घोषित रिक्तियों की संख्या के बराबर ही रखी जाएगी, हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को उत्तीर्ण करना होगा।

इस लिंक से देखें नोटिस

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरसी लेवल 1 के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) जारी की थी, जिसमें 1,03,739 रिक्तियों की घोषणा की गयी थी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। इन पदों के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके बाद पहले चरण में सीबीटी का आयोजन किया जाना है, जो कि पूरे देश में फैली महामारी के चलते आयोजित नहीं की जा सकी थी। हालांकि, आरआरबी ने 24 जनवरी 2022 को संशोधन सूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए एक अतिरिक्त चरण सीबीटी 2 को जोड़े जाने की घोषणा की थी, जिसका देश भर के उम्मीदवारों ने विरोध किया था। बाद में, रेल मंत्रालय द्वारा मामले की जांच और सुझावों के लिए उच्चाधिकार समिति का गठन किया था, जिसने उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद सुझाव दिया गया था कि आरआरसी लेवल 1 भर्ती में एक ही सीबीटी का आयोजन किया जाना चाहिए।

आरआरसी लेवल 1 परीक्षा जुलाई 2022 से

दूसरी तरफ, रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10 मार्च 2022 को जारी एक अन्य नोटिस के माध्यम से घोषणा की थी कि लेवल 1 भर्ती के लिए पहले चरण में सीबीटी का आयोजन जुलाई 2022 में किया जाना संभावित है।