7th Pay Commission DA News: 3% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34% हो जाएगा. अब 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपए होगा.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ने जा रहा है. कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee’s salary) में फिर से इजाफा होगा. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि जनवरी 2022 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA Hike) का ऐलान कब होगा. लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर 3 फीसदी का इजाफा होगा. अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम सैलरी (Minimum basic salary) में भी इजाफा होगा. फिलहाल, महंगाई भत्ते 31 फीसदी पर है

ऐसे तय होगा जनवरी 2022 का DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3 फीसदी बढ़ सकता है. मतलब 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 तक के आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 32.81 फीसदी हो चुका है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. अब उसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक DA का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिल रहा है.

DA Calculator from July 2021

महीनाअंकDA प्रतिशत
जुलाई 202135331.81%
अगस्त 202135432.33%
सितंबर 202135532.81%
अक्टूबर 2021
नवंबर 2021
दिसंबर 2021

DA अंक की कैलकुलेशन 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8* 2.88= 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123* 2.88= 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3* 2.88= 355.104

CPI(IW) Base 2016=100 Monthly Index Letter – September 2021

JULY 2021122.8
AUGUST 2021123.0
SEPTEMBER 2021123.3
OCTOBER 2021
NOVEMBER 2021
DECEMBER 2021

3 फीसदी का DA में होगा इजाफा

ऊपर दिए गए आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 33 फीसदी हो चुका है. मतलब इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें आने हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा होगा. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा. मतलब कुल DA 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों को इसके हिसाब से जनवरी 2022 से भुगतान होगा और उनकी सैलरी में इजाफा हो जाएगा. 

34% DA पर कैलकुलेशन 

3% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34% हो जाएगा. अब 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपए होगा. लेकिन, मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपए होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपए 
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      6120 रुपए/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (31%)                5580 रुपए/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6120- 5580 = 540 रुपए/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                      540X12= 6,480 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      19346 रुपए/माह
3. अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 17639 रुपए/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपए/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       1,707 X12= 20,484 रुपए