इंतजार की घड़ियां खत्म। रविवार से धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों को हेल्थ किट मिलना शुरू हो जाएगा। डीआरएम आशीष बंसल ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। पहले चरण में धनबाद रेल मंडल के 4000 लोको पायलट 1000 गार्ड और 5000 ट्रैक मेंटेनर को हेल्थ किट दिया जाएगा।

इंतजार की घड़ियां खत्म। रविवार से धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों को हेल्थ किट मिलना शुरू हो जाएगा। डीआरएम आशीष बंसल ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। पहले चरण में धनबाद रेल मंडल के 4000 लोको पायलट, 1000 गार्ड और 5000 ट्रैक मेंटेनर को हेल्थ किट दिया जाएगा।

हेल्थ किट में हैंड सैनिटाइजर, हैंड वॉश, साबुन और फेस मास्क रहेगा। इन कर्मचारियों के बाद अन्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को भी हेल्थ किट दिए जाएंगे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडे ने कहा कि पूर्व मध्य रेल में अब तक 2200 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। दिन प्रतिदिन संक्रमित होने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर रेलवे कर्मचारियों को फ्रंटलाइन कर्मचारी घोषित कर आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की मांग ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेल मंत्रालय से की थी। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति देकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही है।

मंत्रालय के गाइड लाइन पर ही धनबाद रेल मंडल के 22315 कर्मचारियों को हेल्थ किट उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को पाथरडीह, गोमो और चंद्रपुरा के कल्याण निरीक्षक, डिपो प्रभारी और यूनियन के प्रतिनिधियों के सहयोग से हेल्थ किट वितरण शुरू होगा। टीआरडी, सिग्नल, कैरेज , लोको, इलेक्ट्रिकल जनरल समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी सुरक्षा किट की आपूर्ति जल्द कर दी जाएगी।

यूनियन की कोशिश रेलवे के हर कर्मचारी को संक्रमण से बचाना है। यूनियन के मीडिया प्रभारी इनके  खवास ने कहा कि रेल प्रशासन अनुमति दे तो धनबाद और आसपास हेल्थ किट उपलब्ध कराने के लिए यूनियन के प्रतिनिधि तैयार हैं।