फैसलों का असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ रहा है। सबसे पहले बात करें तेलंगाना की तो कर्मचारीयों के वेतन में 30% वृद्धि की घोषणा की गई है।

कोरोना संकट के बीच केंद्रीय और कुछ राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए हाल में राहत भरे फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ रहा है। सबसे पहले बात करें तेलंगाना की तो कर्मचारीयों के वेतन में 30% वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ाकर 61 वर्ष करने का एलान किया गया है।

सरकार ने 11वें वेतनमान में संशोधन किया है। इसका फायदा राज्य के सभी कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों पर भी लागू होगा। राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बीते हफ्ते ही जानकारी दी थी कि वेतन संशोधन आयोग की सिफारिशों पर जल्द घोषणा की जाएगी।

वहीं बात करें मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान का हिसाब चुकता करते हुए एरियर की तीसरी किस्त की 75 फीसदी राशि होली से पहले जारी करने का फैसला लिया है। सरकार कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का एरियर जारी कर रही है।

त्रिपुरा सरकार ने कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्‍ते (डीए) में 1 मार्च 2021 से बढ़ोतरी का एलान किया है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए डीए में 3 फीसदी वृद्धि हुई है।