रेलवे बोर्ड ने देश भर के 18 जोन में इम्पेनेल्ट अस्पतालों की सूची जारी की है जहां रेलवे के कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का अपना व अपने आश्रितों का इलाज करा सकते हैं। चक्रधरपुर मंडल में कुल नौ अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। जहां रेलवे के कर्मचारी सभी तरह के बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से कंसल्टेशन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं बल्कि कई तरह की सर्जरी सहित संबधित अस्पताल में उपलब्ध सभी तरह के इलाज, टेस्ट सुविधा का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अस्पताल का नाम : पता : इलाज की सुविधा

  • 1. मेडिट्रिना हॉस्पिटल, जमशेदपुर : सी-2 दिंदली बस्ती, आदित्यपुर : कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, नेफ्रोलॉजी व पल्मोनोलॉजी।
  • 2. ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जमशेदपुर : एनएच-33, पारडीह चौक के समीप, सरायकेला-खरसावां : कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, नेफ्रोलॉजी सहित सभी तरह के सर्जरी व हेड सर्जरी।
  • 3. मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, जमशेदपुर : स्टॉकिंग रोड, नार्दन टाउन बिष्टुपुर : ऑनक्योलॉजी।
  • 4. टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर : खड़गांझार टेल्को कॉलोनी: सभी तक के विशेषज्ञ इलाज।
  • 5. टाटा स्टील हॉस्पिटल, जोड़ा : टिस्को गेट के सामने, जोड़ा, ओडिसा :सभी तक के विशेषज्ञ इलाज।
  • 6. किरीबुरु आयरन ओर माइंस हॉस्पिटल, सिल्ली : किरीबुरु आयरन ओर माइंस हॉस्पिटल :सभी तक के विशेषज्ञ इलाज।
  • 7. टाटा स्टील हॉस्पिटल, नोआमुंडी : एटी लिंक रोड बी 398 नोआमुंडी : सभी तक के विशेषज्ञ इलाज।
  • 8. इस्पात जनरल हॉस्पिटल : सेक्टर 19 राउरकेला : सभी तक के विशेषज्ञ इलाज।
  • 9. राजस्थान सेवा सदन हॉस्पिटल, राउरकेला : ईएम 53, ईएम ब्लॉक रोड, बसंत पार्क के समीप, बसंत नगर, ओडिसा : नेफ्रोलॉजी।