आईएमडी में वैज्ञानिक के पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट imd.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के वेतनमान के तहत लेवल -11, 12 और 13 में नियुक्त किया जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। आईएमडी भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार यहां Scientist ‘C’, ‘D’ और E लेवल के पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीवार, आईएमडी में वैज्ञानिक के पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट imd.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 42 दिन यानी 22 फरवरी 2021 तक है। भर्ती में शामिल पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीवारों को 7वें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी और अन्य भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

वेतनमान: एक बार उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो चयनित उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के वेतनमान के तहत लेवल -11, 12 और 13 में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें पे मैट्रिक्स 7th केंद्रीय वेतन आयोग (cpc) के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। जो इस प्रकार है-

रिक्त पदों का विवरण और वेतनमान

वैज्ञानिक ‘ई’ (फॉरकास्टिंग) 03 पद, – पे लेवल-13 (Rs. 123100- 215900) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘ई’ (इंस्ट्रूमेंटेशन) 03 पद, – पे लेवल-13 (Rs. 123100- 215900) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘ई’ कंप्यूटर / सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) 02 पद – Pay Level13 (Rs. 123100- 215900) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘डी’ (फॉरकास्टिंग) 14 पद – पे लेवल-12 (Rs. 78800- 209200) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘डी’ (इंस्ट्रूमेंटेशन) 08 पद – पे लेवल-12 (Rs. 78800- 209200) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘डी’ (कृषि मौसम विज्ञान) 04 पद – पे लेवल-12 (Rs. 78800- 209200) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक। डी ‘(कंप्यूटर / सूचना प्रौद्योगिकी) 03 पद – Pay Level12 (Rs. 78800- 209200) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘सी’ (फॉरकास्टिंग) 14 पद – पे लेवल-11 (Rs. 67700- 208700) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार
वैज्ञानिक ‘सी’ (इंस्ट्रूमेंटेशन) 03 पद – पे लेवल-11 (Rs. 67700- 208700) पे मैट्रिक्स 7th cpc के अनुसार

भारतीय मौसम विभाग में आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। केवल भारतीय नागरिकों को आवेदन करने की अनुमति है। वैज्ञानिक सी, डी और ई लेवल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवार के पास मास्टर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है। पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, अनुभव और अन्य नौकरी की आवश्यकता अलग-अलग हैं। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या इस लिंक https://internal.imd.gov.in/recruits/20210121_rec_52_1.pdf पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

जानिए कैसे मिलेगी नौकरी: IMD भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया में शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।