सिर्फ एक क्लिक पर कर्मचारी का नाम पता परिवार का नाम तैनाती सेवानिवृत्ति का समय वेतनमान छुट्टियां व पीएफ तथा सेवा से संबंधित सूचनाएं सामने होंगी। ट्रांसफर पोङ्क्षस्टग पदोन्नति पुरस्कार व कार्रवाइयों की सूचनाएं भी मिल जाया करेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे नए साल में अपने कर्मचारियों को नई सौगात देने जा रहा है। अब कर्मचारियों को अपनी सेवा पुस्तिका व सेवाकाल से जुड़े मामलों को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) की वेबसाइट व एप के जरिये समस्त कर्मियों (अधिकारी और कर्मचारी) की सेवा पुस्तिका आनलाइन करने जा रहा है। सिर्फ एक क्लिक पर कर्मचारी का नाम, पता, परिवार का नाम, तैनाती, सेवानिवृत्ति का समय, वेतनमान, छुट्टियां व पीएफ तथा सेवा से संबंधित सूचनाएं सामने होंगी। ट्रांसफर, पोङ्क्षस्टग, पदोन्नति, पुरस्कार व कार्रवाइयों की सूचनाएं भी मिल जाएंगी।

नई व्यवस्था से कर्मचारियों का निजी कार्य आसान इस महीने सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों का यूजर नेम और पासवर्ड जारी करना शुरू कर दिया है। नई व्यवस्था से कर्मचारियों का निजी कार्य आसान हो जाएगा। सेवा पुस्तिका में नाम, पता और अन्य विवरण सही दर्ज है कि नहीं, इसको लेकर अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। सेवानिवृत्ति से पहले समापक भुगतान और पेंशन मिलेगी कि नहीं, इसको लेकर भी ङ्क्षचतित होने की आवश्यकता नहीं होगी। एचआरएमएस पर दर्ज विवरण की खामियों को वे समय रहते दुरुस्त करा लेंगे। सेवानिवृत्ति के समय कोई अड़चन नहीं आएगी। कर्मचारियों का पास भी एचआरएमएस पर आनलाइन ही बन जाएगा। किसी भी कार्य के लिए विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस संबंध में पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि एचआरएमएस व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों की सामान्य शिकायतें समाप्त हो जाएंगी। एक क्लिक पर व्यक्तिगत सभी जानकारियां मिल जाएंगी। कार्यों में पारदर्शिता आएगी। कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी। विभागीय कार्य गुणवत्ता के साथ समय से सरल और प्रभावी ढंग से पूरे होंगे।