यदि आप रेल कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2020 अब समाप्ति की ओर है और रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चक्रधरपुर मंडल ने वर्ष 2021 के लिए कर्मचारियों के पर्व, त्योहार व छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस खबर से जान लें कि डिविजनल ऑफिस स्टॉफ, लाइन व फील्ड स्टाफ को कौन-कौन से दिन पर्व-त्योहार की छुट्टी रहेगी और किन-किन दिनों में वे किसी धर्म विशेष या विशेष पर्व पर अतिरिक्त छुट्टी ले सकते हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

 डिविजनल ऑफिस स्टाफ

  • मकर संक्रांति : मंगलवार 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) : मंगलवार 26 जनवरी
  • माघे पर्व : शुक्रवार 26 फरवरी
  • होली : सोमवार 29 मार्च
  • गुड फ्राइडे : शुक्रवर 02 अप्रैल
  • ईद उद फितर : शुक्रवार 14 मई
  • बकरीद : बुधवार 21 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) : रविवार 15 अगस्त
  • जन्माष्टमी : सोमवार 30 अगस्त
  • गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) : शनिवार 02 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (नवमी-दश्मी) : गुरुवार-शुक्रवार : 14-15 अक्टूबर
  • दीपावली : गुरवार 04 नवंबर
  • छठ पूजा : बुधवार 10 नवंबर
  • बिरसा जयंती : सोमवार 15 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती : शुक्रवार 19 नवंबर

 लाइन व फील्ड ऑफिस स्टॉफ कर्मचारियों के लिए

  • मकर संक्रांति : गुरुवार 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) : मंगलवार 26 जनवरी
  • महाशिवरात्रि : गुरुवार 11 मार्च
  • होली : मंगलवार 29 मार्च
  • ईद उल फितर : शुक्रवार 14 मई
  • बकरीद : बुधवार 21 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) : रविवार 15 अगस्त
  • गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश : शनिवार 02 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (दश्मी) : शुक्रवार 15 अक्टूबर
  • छठ पूजा : बुधवार 10 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती : शुक्रवार 19 नवंबर
  • क्रिसमस : शनिवार 25 दिसंबर

 कर्मचारी चाहे तो इन खास आयोजनों पर भी ले सकते हैं छुट्टी

  • नववर्ष : शुक्रवार 01 जनवरी
  • संथाली नववर्ष : शुक्रवार 12 फरवरी
  • सरस्वती पूजा : मंगलवार 16 फरवरी
  • ऐश वेडनेस डे (ईसाइयों के पवित्र 40 दिन का पहला दिन) : बुधवार 17 फरवरी
  • महाशिवरात्रि : गुरुवार 11 मार्च
  • बाहा पर्व : शुक्रवार 26 मार्च
  • बांग्‍ला नववर्ष : गुरुवार 15 अप्रैल
  • रामनवमी : बुधवार 21 अप्रैल
  • पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती : बुधवार 05 मई
  • जुम्मा तुल विदा : शुक्रवार 07 मई
  • महात्मा बुद्ध जयंती : बुधवार 26 मई
  • संथाली हुल दिवस : बुधवार 30 जून
  • रथ यात्रा : सोमवार 12 जुलाई
  • नाग पंचमी : शुक्रवार 13 अगस्त
  • मोहर्रम : गुरुवार 19 अगस्त
  • गणेश पूजा : शुक्रवार 10 सितंबर
  • विश्वकर्मा पूजा : शुक्रवार 17 सितंबर
  • दुर्गा पूजा (सप्तमी) : मंगवार 12 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (अष्टमी) : बुधवार 13 अक्टूबर
  • संत दिवस : मंगलवार 02 नवंबर
  • गाेर्वधन पूजा : शुक्रवार 05 नवंबर