Sushant Singh Rajput Passes Away: सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्पिल पहुंचा पार्थिव शरीर

रविवार को बॉलीवुड से बेहद बुरी ख़बर आयी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्म हत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत ने रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्म हत्या की। घटना की जानकारी नौकर ने पुलिस को दी। इस बीच सुशांत के पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है।

हॉस्पिटल ले जाएगा पार्थिव शरीर

सुशांत के पार्थिव शरीर को एंबुलेस के जरिए  Dr RN Cooper Municipal General Hospital पहुंचाया गया है। इस मौके पर पुलिस मौजूद रही है।

फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर टीवी से फ़िल्मों का सफ़र तय करने वाले सुशांत ने कम वक़्त में अपने लिए बड़ा मुकाम बना लिया था। उन्होंने मौजूदा पीढ़ी के टैलेंटेड अभिनेताओं में गिना जाता था और इंडस्ट्री को उनसे काफ़ी उम्मीदें थीं। महज़ 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन की ख़बर फैलते हुए मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। 

एएनआई के ट्वीट के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब उनका पार्थिव शरीर मिला, उस वक़्त कुछ दोस्त भी मौजूद थे। दरवाज़ा तोड़कर देखा तो उनका शरीर पंखे से लटका हुआ था। सुशांत के इस दुखद क़दम के पीछे अवसाद को कारण माना जा रहा है। बताया गया कि वो पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उनके निधन की ख़बरे से इंडस्ट्री सदमे में है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनके निधन दुख जताया है। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताते हुए हैरानी जताई है।

सुशांत ने बॉलीवुड में ‘काय पो चे’ फ़िल्म से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में उनके अभिनय को ख़ूब सराहा गया था।उनकी आख़िरी फिल्म ‘छिछोरे’ थी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर फीमेल लीड में थीं। संयोग से इस फ़िल्म की कहानी भी डिप्रेशन और सुसाइड की कोशिश पर आधारित थी। फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता मिली थी।  

उन्होंने फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म पीके में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। दिल्ली से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर एक्टर बनने का सपना आंखों में लेकर मुंबई का रुख़ किया था।