ऋषि कपूर कितने पॉप्युलर थे, यह बात एक स्टडी के बाद सामने आई है। एक रिपोर्ट की मानें तो डेथ वाले दिन भारत में उनके नाम के सर्च में 7000 फीसदी बढ़त देखी गई। वहीं ग्लोबली इसमें 6700 फीसदी उछाल देखा गया।

ऋषि कपूर के निधन की खबर ने भारत ही नहीं भारत के बाहर भी उनके फैंस को झटका दिया। 30 अप्रैल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनका निधन हो गया। दुनियाभर से लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी डेथ के बाद उनके नाम को भारत में 7000 फीसदी ज्यादा सर्च किया गया वहीं ग्लोबली इसमें 6700 प्रतिशत बढ़त देखी गई।

मरने के बाद हुए 14 हजार से ज्यादा ट्वीट ऋषि कपूर दुनियाभर में कितने पॉप्युलर थे यह बात उनके इस दुनिया से जाने के बाद सामने आई। उनकी डेथ की खबर के बाद उनका नाम इंटरनेट पर काफी सर्च किया गया। खबरों की मानें तो जिस दिन उनके मरने की खबर आई, उस दिन उनके लिए 14,394 ट्वीट किए गए।

ये इमोजी हुए इस्तेमाल
सबसे ज्यादा लोगों ने 2988 लोगों ने शॉकिंग इमोजी 😱 का इस्तेमाल किया। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्रोकेन हार्ट 💔 का इमोजी इस्तेमाल किया। तीसरे नंबर पर लोगों ने रोने वाला 😭 इमोजी यूज किया इसका इस्तेमाल 961 बार किया गया। चौथे नंबर पर बायीं आंख से आंसू गिरने वाला इमोजी 😢यूज हुआ। इनके बाद पांचवें औ छटें नंबर पर बुके 💐और टूटा हुआ काला दिल इस्तेमाल हुआ।

राकेश रोशन बोले- ऋषि कपूर को दिल्ली जाने से किया था मना लेकिन वह चला गया, यहीं गलती हो गई

राकेश रोशन एक इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मैंने उसे साफ मना किया। दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए मैंने उससे कहा था कि इंफेक्शन फैल सकता है। पर, उसने मेरी बात नहीं मानकर गलती की। वह लौटा तो बताया भी कि दिल्ली बहुत प्रदूषित है।

ऋषि कपूर को लेकर पूरी बॉलिवुड सदमे में है। सभी लोग उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं। इस बीच राकेश रोशन ने कहा है कि जब उन्हें ऋषि कपूरे के दिल्ली जाने के बारे में जानकारी मिली थी तो उन्होंने मना किया था। राकेश ने कहा कि उन्होंने ऋषि से कहा था कि दिल्ली जाने से इंफेक्शन फैल सकता है। राकेश ने बहुत दुखी मन से कहा कि ऋषि ने यहीं गलती कर दी।

बता दें कि फरवरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऋषि कपूर दिल्ली गए थे। इससे पहले उन्होंने इस यात्रा को लेकर राकेश रोशन से चर्चा की थी। चूंकि दोनों दोस्तों को कैंसर था इसलिए वे अक्सर एक-दूसरे से राय लेते थे।

दिल्ली के लिए साफ मना किया था
राकेश रोशन एक इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मैंने उसे साफ मना किया। दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए मैंने उससे कहा था कि इंफेक्शन फैल सकता है। पर, उसने मेरी बात नहीं मानकर गलती की। वह लौटा तो बताया भी कि दिल्ली बहुत प्रदूषित है। हालांकि वह हम सबके सामने तो यह बोला कि उसे कोई दिक्कत नहीं है। पर, कुछ दिन बाद ही उसे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।’

राकेश ने यह भी कहा
ऋषि के निधन को याद करते हुए राकेश की आंखें भर आईं। वह कहते हैं, उस दिन सुबह मुझे कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। मैंने रणधीर को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। फिर मैंने रणबीर कपूर को फोन किया तो ऋषि के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही मैं टूट गया। मैं अब बिना दोस्त का हो गया हूं। ऋषि यारों का यार था। मेरा यार यूं चला जाएगा, मैंने कभी नहीं सोचा था।