बहुत जल्द रेलवे ग्रुप-सी कटेगरी में सवा लाख खाली पदों पर भर्ती शुरू होगी। एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जबकि वर्क-टू रूल को लेकर संगठन के आंदोलन का प्रभाव दिखने लगा है। ग्रुप-डी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मिलने वाला है। वह मुरादाबाद में होने वाले नरमू के युवा सम्मलेन में भाग लेने आए थे।.








 आज युवा सम्मेलन में जुटेंगे मंडल भर के सदस्य

शनिवार को हिंदुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों के जोखिम भत्ता का ऐलान हो चुका है। वर्ष 2017 से रेलवे यह देनदारी चुकाएगा। इसके लिए बोर्ड ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई की वजह से भर्ती से रोक हटी है। बहुत जल्द सवा लाख खाली पदों पर भर्ती शुरू होगी। हम सरकार से एनपीएस को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। सरकार इस मसले पर जरूरी कदम उठा रही है। .




कर्मचारी हर हाल में पुरानी पेंशन याजना लागू कराने के पक्ष में हैं। महामंत्री ने कहा कि नौ साल बाद रेलवे में नेशनल काउंसिल की बैठक हुई है। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के हक में कई फैसले लिए गए हैं। बैठक में देश के 32 लाख कर्मचारियों के हक की बात हुई है। एमएनसीपी पर चर्चा हुई है। इसके बाद गठित कमेटी ने कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों के इंसेन्टिव में सवा दो गुना की वृद्धि का सुझाव दिया है।.




रविवार को रेलवे के मनोरंजन सदन में नरमू युवा विंग का सम्मेलन होगा। दो सत्र में आयाजित सम्मेलन में संगठन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में खास तौर से शामिल होंगे। सम्मेलन में मंडल की 18 शाखाओं के सदस्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन युवा सोच और मौजूदा चुनौतियों में भूमिका के संदर्भ में आयोजित है। सुबह संगठन के सदस्य रैली निकालेंगे। दस बजे से सम्मेलन शुरू होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक कुंवर सुहेल खालिद ने दी है।