नई दिल्ली : जल्द ही रेल यात्रियों को आकर्षक रंगों वाले कोच में सफर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए पुराने कोच को भी नया रूप देने की तैयारी है। बुधवार को आकर्षक रंगों में रंगे कोच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाए गए, जिनका रेल मंत्री पीयूष गोयल व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने निरीक्षण किया। 1ट्रेनों में लगने वाले परंपरागत कोच को आकर्षक बनाने के लिए इनके रंग में बदलाव किया जाना है। इसके लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआइडी) से सुझाव मांगे गए थे।








बुधवार को अलग-अलग डिजाइन व रंगों के कोच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाए गए। सफेद, नारंगी व नीले रंग के कोच बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रंग बदलने में प्रति कोच लगभग 70 हजार रुपये खर्च आएगा। 1रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के कोच के रंग में बदलाव के साथ ही महिला विशेष व अन्य ट्रेनों के रंग बदलने पर भी विचार किया जा रहा है।




इससे रंग से पता चल सकेगा यह कोच किस श्रेणी का है। उल्लेखनीय है कि ट्रेनों की साफ-सफाई, कोच में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में अब कोच के रंग भी बदलने की तैयारी है।राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जल्द ही रेल यात्रियों को आकर्षक रंगों वाले कोच में सफर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए पुराने कोच को भी नया रूप देने की तैयारी है। बुधवार को आकर्षक रंगों में रंगे कोच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाए गए, जिनका रेल मंत्री पीयूष गोयल व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने निरीक्षण किया।




ट्रेनों में लगने वाले परंपरागत कोच को आकर्षक बनाने के लिए इनके रंग में बदलाव किया जाना है। इसके लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआइडी) से सुझाव मांगे गए थे। बुधवार को अलग-अलग डिजाइन व रंगों के कोच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाए गए। सफेद, नारंगी व नीले रंग के कोच बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रंग बदलने में प्रति कोच लगभग 70 हजार रुपये खर्च आएगा। 1रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के कोच के रंग में बदलाव के साथ ही महिला विशेष व अन्य ट्रेनों के रंग बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे रंग से पता चल सकेगा यह कोच किस श्रेणी का है।

उल्लेखनीय है कि ट्रेनों की साफ-सफाई, कोच में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में अब कोच के रंग भी बदलने की तैयारी है।अलग-अलग डिजाइन व रंगों के रेल कोच का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल’ जागरणनए रंग में पेंट किए गए रेल कोच’