Rail Budget 2016-17 Know each and everything about rail budget

नई दिल्ली. सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेल बजट पेश किया। उन्होंने चार नई ट्रेनों का एलान किया। किसी भी तरह का किराया नहीं बढ़ाया। सिक्युरिटी के लिए स्टेशनों, बोगियों में सीसीटीवी की बात कही। जो 4 स्पेशल फैसिलिटी वाली ट्रेनें चलेंगी, उनमें हमसफरमें सिर्फ एसी थ्री कोच होंगे।अंत्योदय मेंअनरिजर्व्ड कोच ही होंगे। तेजस 130KM/hrs की रफ्तार से चलेगी। उदयओवर नाइट एसी डबल डेकर ट्रेन होगी। ये कैटेगरी बेस्ड ट्रेनें किस रूट पर चलेंगी, इसके बारे में प्रभु ने कुछ नहीं बताया। T-20 स्टाइल में प्रभु के एलान…
1. 2020 तक सभी को जब चाहें तब टिकट/रिजर्वेशन की होगी कोशिश
मायने:
-अभी चार महीने पहले बुकिंग शुरू होने के बावजूद बिजी रूट्स पर टिकट पहले ही दिन वेटिंग में आ जाता है।
– प्रभु ने बिजी रूट्स पर डबल डेकर ट्रेनें चलाने का एलान किया है।
– इससे पैसेंजर्स कैपिसिटी 40% बढ़ेगी। रेवेन्यू भी बढ़ेगा।
– लेकिन यह कहना मुश्किल है क्या इससे वेटिंग पूरी तरह खत्म होगी?
2. 2020 तक 95% ट्रेनें राइट टाइम चलेंगी
मायने:
– ट्रेनों की एवरेज स्पीड 80KM/hrs करने की कोशिश होगी।
– मिशन रफ्तार के तहत मालगाड़ियों की स्पीड भी बढ़ाई जाएंगी।
-अभी रेलवे की पंक्चुअलिटी 78% है। जो यूपीए सरकार के दौर से 1% कम है।
– हर दिन 19 हजार ट्रेनों का नेटवर्क है। इनमें से 12 हजार पैसेंजर ट्रेनें और सात हजार मालगाड़ियां चलती हैं। पंक्चुअलिटी बढ़ाना बड़ा चैलेंज है।
3. 2020 तक कोई भी लाइन बिना गार्ड के नहीं रहेगी। यानी Unmanned क्रॉसिंग खत्म होंगी
मायने:
– देश में 11 हजार बिना गार्ड के क्रॉसिंग हैं।
– रेलवे के 40% हादसे इन्हीं वजहों से होते हैं।
– यह कहना मुश्किल है कि क्या इतने सारे क्रॉसिंग्स पर चार साल में ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बन जाएंगे?
कितना बदलेगा आपका सफर?
1. स्पेशल किस्म की चार नई ट्रेनें
(A)हमसफरमें सिर्फ एसी थ्री कोच होंगे। बोगियों में खाना भी मिलेगा।
(B) अंत्योदय मेंअनरिजर्व्ड कोच ही होंगे।
(C) तेजस 130KM/hrs की रफ्तार से चलेगी। इसमें लोकल खासियत वाला खान ऑनबोर्ड मिलेगा। वाई-फाई भी मिलेगा।
(D) उदय यानी ‘उत्कृष्ट डबल डेकर एयरकंडीशन्ड यात्री’ ट्रेन बिजी रूट्स पर ओवरनाइट चलेंगी।
2. हर ट्रेनों में ‘दीन दयालु’ अनरिजर्व्ड कोच लगाए जाएंगे।
इन जनरल डिब्बों में पोर्टेबल वाटर सर्किट और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिए जाएंगे।
3. हर ट्रेन में 120 लोअर बर्थ बुजुर्गों के लिए होंगी।
4. 33% रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होगा।
5. 2 हजार स्टेशनों पर 20 हजार डिस्प्ले स्क्रीन लगाए जाएंगे।
6. मनोरंजन के लिए गाड़ियों में एफएम रेडियो स्टेशन।
7. टिकट बुकिंग के वक्त बीमा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, ये ऑप्शनल होगा।
आपकी सहूलियत कितनी बढ़ेगी?
– एक SMS पर डिब्बा साफ होगा। क्लीन माय कोच होगा फैसिलिटी का नाम।
– स्टेशन और बोगियों में एफएम रेडियो की सुविधा दी जाएगी।
– ट्रेनों में बच्चों की पसंद का खाना, बेबी फूड, हॉट वॉटर मिलेगा।
– 13 हजार बॉयोटॉयलेट्स बनाए जाएंगे।
– 408 स्टेशनों पर आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सर्विस भी देखेगी। इसके लिए किचन बेहतर किए जाएंगे।
– स्मार्ट सवारी डिब्बे को बनाने की योजना। न्यू स्मार्ट कोच कस्टमर की जरूरत के मुताबिक होंगी।
– टिकट कैंसिलेशन 139 के जरिए भी किया जा सकेगा।
– दो साल में 400 स्टेशनों में वाई-फाई। इस साल 100 स्टेशनों पर यह सुविधा दे दी जाएगी।
– अभी दो हजार टिकट प्रति मिनिट बुक होते हैं ये बढ़ कर 7200/मिनट हो जाएंगे
रेलवे ने क्या किया?
– पार्टनरशिप बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यों की मदद ली जाएगी। पीपीपी की तरफ ज्यादा फोकस किया जाएगा।
क्या होगा फायदा?
– निजी सेक्टर की मदद से प्रोजेक्ट तेजी से पूरे किए जा सकेंगे। जिम्मेदारी तय की जाएगी।
– 40 पर्सेंट बढ़ेगी पैसेंजर कैपेसिटी। डबल डेकर ट्रेन चलेंगी तो रेवेन्यू बढ़ेगी। खास बात यह है कि इसमें अलग से कोई खर्च नहीं होगा।
– यही माल भाड़े के बारे में कहा जा सकता है। वैसे भी रेल मंत्री ने साफ कर दिया कि यह फ्यूचर के लिए बजट है। लिहाजा, आगे के बारे में ही सोचा जाना चाहिए।
क्या तय नहीं?

– सरकार रेलवे को कितनी मदद देगी। इसका जिक्र नहीं है। आलोचकों का कहना है कि सरकार रोड ट्रांसपोर्ट का बजट बढ़ा रही है रेलवे का नहीं।
जानिए प्रभु की बजट स्पीच के हाईलाइट्स…
01.11 PM: रेलवे और गवर्नमेंट के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए इंटर्नशिप के इंतजाम किए जाएंगे।
01.10:हम 7 मिशन शुरू कर रहे हैं। अगले पांच सालों के लिए मिशन रफ्तार शुरू होगा। एलआईसी 1.5 लाख करोड़ इन्वेस्ट करेगा।
01.09 PM:माल गाड़ी की औसत रफ्तार 50 किमी. और पैसेंजर ट्रेन की एवरेज स्पीड 80 किमी. प्रति घंटे रहेगी।
01.07 PM:चेन्नई में इंडिया का पहला ऑटो हब।
01.06 PM:पीपीपी मॉडल में लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जाएगा। टर्मिनल क्षमता के लिए रेल साइड लॉजिस्टिक पार्क और वेयर हाउस बनाया जाएगा।
01.05 PM:चार महीने में इसे लेकर डिटेल पॉलिसी सामने आएगी। कंटेनर ट्रैफिक को बढ़ाया जाएगा। माल यातायात में राजस्व में आधार के विस्तार की जरूरत है।
01.03 PM:कोलकाता में मेट्रो काम जारी है। सभी ईस्ट-वेस्ट का पहला चरण पूरा किया जा चुका है। दिल्ली में पॉल्यूशन का दबाव है।
01.02 PM:पैसेंजर्स के टच में रहने वाले इम्प्लॉइज की बदलेगी ड्रेस। मुंबई दो सबअर्बन स्टेशन बढ़ाए जा रहे हैं। चर्चगेट-विवार और सीटी से पनवले के बीच कॉरिडोर।
01.01 PM:स्टेशनों के सुंदरीकरण पर फोकस। तीर्थ स्थल अमृसर, नाशिक, विशाखापट्नस, पुरी, वाराणसी, वास्को। कुलियों को सॉफ्ट स्किल के तहत लाया जाएगा।
12.58 PM:2 हजार स्टेशनों पर रेल डिस्प्ले नेटवर्क होगा। मनोरंजन के लिए गाड़ियों में एफएम रेडियो स्टेशन।
12.56PM:कस्टमर की जरूरत के मुताबिक, काम होगा। कस्टमर से जुड़ी सभी सर्विस को रिफॉर्म किया जाएगा। जीपीएस बेस्ड सिस्टम लगेगा।
12.54PM: स्मार्ट सवारी डिब्बे को बनाने की योजना। न्यू स्मार्ट कोच कस्टमर की जरूरत के मुताबिक होंगी।
12.53PM:जरूरी दवाएं और मिल्क भी मिल सकेगा। एससी और एसटी के लिए नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महिलाओं के लिए भी खास अरेंजमेंट किए जा रहे हैं।
12.50PM:13 हजार बॉयोटॉयलेट्स बनाए जाएंगे। आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सर्विस भी देखेगी। यह ऑप्शनल होगा। इसके लिए किचन बेहतर किए जाएंगे।
12.48PM: हर तत्काल काउंटर पर सीसीटीवी लगे होंगे। एसएमएस के जरिए क्लीन करवाए जा सकेंगे कोच।
12.46PM:टिकट कैंसिलेशन 139 के जरिए भी किया जा सकेगा।
12.43PM:इस साल 20 पर्सेंट कम एक्सीडेंट हुए। लेकिन हम इस हालत को और सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए जापान और साउथ कोरिया से मदद ली जा रही है।
– 44 प्रोजेक्ट पर काम होगा। 5300 किलोमीटर नई लाइन तैयार की जाएगी।
12.40PM:हमसफर एसी कोच होगा। तेजस और उदय में भी स्पेशल फेसेलिटी होंगी। डबल डेकर नाइट ट्रेन चलाई जाएंगी।
12.38PM:6 राज्यों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। रेलवे इनके साथ ज्वॉइंट वेंचर लगाएगी।
12.37PM:वड़ोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
12.35PM:400 स्टेशनों को निजी भागीदारी से डेवलप किया जाएगा।
12.34PM:यात्रियों की शिकायत के लिए नई फोन लाइन (182) शुरू होगी। 311 स्टेशनों पर सीसीटीवी सिक्युरिटी।
12.33PM:17 हजार बायो टॉयलेट इस साल के अंत में लगेंगे। पहला बायो वैक्यूम टॉयलेट डिब्रूगढ़ राजधानी में लगेगा।
12.32 PM:पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। हमने 65 हजार बर्थ नई तैयार की हैं। इनका नॉन एसी कम्पार्टमेंट में यूज किया जाएगा।
12.30PM:नई लोकोमोटिव फैक्ट्री लगाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट है। ट्रेनों के टाइम पर न चलने की शिकायत कई सालों से है।
– इसके लिए कई बातें जिम्मेदार हैं। कई बार आंदोलनों और हड़तालों का असर भी ट्रेनों के टाइम पर न चलने के लिए जिम्मेदार होता है।
12.29PM:हम वन टाइम रजिस्ट्रेशन टिकट का अरेंजमेंट कर रहे हैं। 400 और स्टेशनों पर वाई-फाई की सर्विस बढ़ाई जा रही है।
– हबीबगंज के अलावा चार और स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा।
12.28PM:सोशल मीडिया का इस्तेमाल रोजाना के काम में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए किया जाएगा। ई टेंडरिंग प्रोसेस और पेपरलैस वर्क का काम तेज किया जाएगा। हमने जोनल रेलवे से कई कॉन्ट्रेक्ट किए हैं ताकि टारगेट्स को पूरा किया जा सके।
12.27PM:हर जोन से काम को लेकर दो रिपोर्ट मांगी गई हैं। इंटरनल ऑडिट के प्रॉसेस को सख्ती से लागू किया जाएगा। पिछले इलाकों को रेलवे से जोड़ने की कोशिश होगी। 44 नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर की मदद ली जाएगी।
12.26PM:रेलवे में सभी पदों के ऑनलाइन भर्ती। जालंधर-ऊधमपुर मार्ग का काम जोरों पर।
12.25PM:2020 तक बड़ी लाइनों के लक्ष्य को पूरा करने की कोशि‍श।
12.23PM:हम इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस के जरिए अपनी स्कीम्स को फंड मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।
12.20PM:2020 तक जनता जब चाहेगी तब टिकट ले सकेगी। नारगोल पोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा।
12.18PM:नॉर्थ ईस्ट पर हमारा फोकस है। अगरतला को ब्रॉड गेज से जोड़ा जाएगा।
12.17PM:मेक इन इंडिया दो लोकल फैक्ट्री खोली जाएंगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल 8720 करोड़ रुपए की बचत की गई। 2020 तक कोई भी लाइन बिना गार्ड के नहीं रहेगी।
12.15PM:हम ऐसे दौर में बेहतरी की कोशिश कर रहे हैं जिस दौर में दुनिया मंदी से गुजर रही है। हम जानते हैं कि रेलवे के काम में सुधार की काफी ज्यादा जरूरत है। इस पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
12.12PM:अगर रेलवे के खर्च किए जा सके तो आमदनी और सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं। हम इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी रेलवे का रोल बड़ा करना चाहते हैं। बजट में लागत कम करने के उपायों पर फोकस किया जा रहा है।
12.10PM:हम चाहते हैं कि रेलवे 10 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाए। रेलवे में हर पैसे का हिसाब रखे जाने पर हमारा फोकस है। हमारा लक्ष्य 8720 करोड़ बचत का है।
– 1.85 लाख करोड़ है ट्रेफिक रेवेन्यू टारगेट।
12.10PM: हम नए तरीकों से रेवेन्यू जनरेट करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए रास्ते तलाशे हैं और भी तलाशे जाएंगे।
– हम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सर्विस देने की कोशिश करेंगे। इसके लिए हर तबके की मदद भी चाहते हैं। नव उमंग, नव तरंग… हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन पढ़ी। हम चाहते हैं कि रेलवे की आमदनी बढ़े ताकि सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकें।
12.10PM:वाजपेयी की दो लाइनें बोलीं। विपदाएं आती हैं आएं- हम ना झुकेंगे और हम न रुकेंगे। चलो मिलकर कुछ करें।
12.07PM:रेल मिनिस्टर के रूप में मैंने देश के कई हिस्सों का दौरा किया। मुंबई के स्टेशन काफी साफ मिले। सोशल मीडिया पर पैसेंजर सेफ्टी को लेकर लोगों ने काफी तारीफ की है। (आगे की स्लाइड्स में देखें लाइव बजट स्पीच)
– हमने कई सेक्शन के सुझावों को बजट में शामिल किया है। रेलवे देश की बैक बोन की तरह है। यात्रियों की गरिमा, रेल की गति और देश की प्रगति हमारा फोकस है।
12.04PM:रेल बजट पेश कर रहे हैं सुरेश प्रभु।
11.30AM:सुरेश प्रभु संसद पहुंचे। 12 बजे पेश करेंगे बजट।
11.10AM:रेल भवन पहुंचे रेल मंत्री।
10.00AM: प्रभु ने कहा,”हर स्टेशन पर देंगे वाई-फाई। ”
9.40AM:रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा,” मैं ड्राइविंग सीट पर जरूर हूं, लेकिन पूरी जनता मेरे साथ सफर कर रही है।”
9.40AM: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा,”यह बजट सुधारों वाला होगा। जनता के हितों का ख्याल रखा जाएगा। ”
9.20AM: रेल बजट की कॉपियां संसद पहुंचीं।